फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rain brought relief from humidity, waterlogging on service lane

Maharajganj News: बारिश ने उमस से दिलाई राहत सर्विस लेन पर जलभराव

Fri, 19 Jul 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jul 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from humidity, waterlogging on service lane
महराजगंज। बृहस्पतिवार को देर शाम झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। जबकि कुछ इलाकों हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को लोगों को रात में उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, लेकिन देर शाम झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में कमी देखने को मिली।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने के कारण शहर में सर्विस लेन में जलभराव हो गया। शहर के गांधी नगर, शास्त्री नगर, सीएचसी परिसर, जय प्रकाश नगर, विस्मिल नगर समेत अन्य मोहल्लों में सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। देर शाम शुरू हुई बारिश के कारण लोग देर से घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed