{"_id":"6a42d6c59e88d2bb47005d68","slug":"rain-brings-relief-from-heatwaterlogging-troubles-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-180167-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश से गर्मी से मिली राहत...जलभराव से सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश से गर्मी से मिली राहत...जलभराव से सांसत
विज्ञापन
बारिश से हुआ जलभराव।
महराजगंज। सोमवार की सुबह हुई बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत तो दिलाई, लेकिन नगर क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी। बारिश के कुछ ही देर बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जमा पानी के कारण पैदल राहगीरों के साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
नगर पालिका क्षेत्र के सिविल लाइंस वार्ड, बिस्मिल नगर, पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर, दुर्गा मंदिर परिसर, बस स्टेशन के बगल स्थित दुकानों के सामने तथा विकास भवन गेट के सामने जलभराव की स्थिति देखने को मिली। सिविल लाइंस वार्ड निवासी नदीम ने बताया कि हर बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाता है। इस समस्या की शिकायत कई बार नगर पालिका से की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
वहीं, बिस्मिल नगर वार्ड की निवासी संज्ञान माला ने बताया कि क्षेत्र में समुचित जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। ऐसे में लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। उन्होंने नगर पालिका से जल्द स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जलभराव की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। जिन स्थानों पर पानी जमा होने की सूचना मिली है, वहां तत्काल कर्मचारियों को भेजकर जलनिकासी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
आठ घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में तेज हवा के साथ बारिश के दौरान रविवार की रात में दो बजे से लगभग आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। इससे की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। संवाद