{"_id":"6a189bdd5998edb9db0368a1","slug":"rain-and-storm-warning-tomorrow-and-today-administration-alert-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178214-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कल और आज आंधी-बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कल और आज आंधी-बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
हल्की धूप निकलने से लोगों को गर्मी से मिली राहत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने खुले स्थानों और पेड़ों के नजदीक न जाने की दी सलाह
महराजगंज। मौसम विभाग ने 28 से 30 मई तक आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। चेतावनी जारी होने के बाद जनपद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने आंधी-बारिश के बीच खुले स्थानों, पेड़ों व विद्युत पोलों के नजदीक जाने से बचने की सलाह दी है।
25 मई से नौतपा शुरू है, यह दो मई तक जारी रहेगा। नौतपा के कारण साल के सबसे गर्म नौ दिन माना जाता है। इसके चलते दिनों भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका रहती है। लेकिन सोमवार की रात आधी आंधी बारिश के चलते गर्मी की तपिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। गर्मी के कारण लोग परेशान हो गए थे।
बृहस्पतिवार की सुबह हल्की धूप के साथ हुई। मौसम में नमी के कारण लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। चिलचिलाती धूप का भी लोगों को सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 मई तक बिजली कड़कने, आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आंधी-तूफान 50-60 किमी घंटा से बढ़कर 70 किमी घंटा तक चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
आपातकालीन नंबर जारी
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन ने 28, 29 मई को ऑरेंज जोन और 30 को येलो जोन में बांटा है। इसके लिए आपातकालीन नंबर 1077 भी जारी किया गया। प्रशासन ने आंधी-तूफान के समय सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही खिड़की दरवाजे बंद रखने। जरूरी सामान दवाइयों टॉर्च, मोबाइल चार्ज रखने, आपात काल में प्रशासन को सूचित करने का निर्देश जारी किया है।
वर्जन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिन तक मौसम बदला रहेगा। उन्होंने 28 की आधी रात से मौसम बदलने की संभावना जताई है जो तीन दिन तक जारी रहेगा। मौसम बदलने के कारण तापमान में 8 से 10 डिग्री तक की गिरावट होगी।
- अतुल कुमार सिंह, प्रभारी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र