{"_id":"69f8fc2f029b0426e109b4aa","slug":"rain-accompanied-by-stormpower-supply-disrupted-due-to-falling-trees-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-176624-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आंधी के साथ हुई बारिश...पेड़ गिरने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आंधी के साथ हुई बारिश...पेड़ गिरने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
सोमवार को अचानक मौसम बदलने के कारण मौसम सुहाना हो गया, इस दौरान महराजगंज निचलौल मार्ग पर आसमान
आंधी के साथ बारिश से जगह-जगह पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति हो गई बाधित
शहर के सक्सेना चौक पर लगा वाहनों का लंबा जाम, राहगीरों को हुई पेरशानी
महराजगंज। सोमवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी के चलते शहर से सटे गोरखपुर, फरेंदा और ठूठीबारी जाने वाली सड़क के किनारे जगह-जगह बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। कई इलाकों में करीब तीन से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश हल्की होने पर शहर के सक्सेना चौक से लेकर बस स्टेशन से आगे तक वाहनों का जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे एकाएक आसमान में छाए काले बादलों की वजह से चारों ओर अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। आंधी के चलते सड़क के किनारे जगह-जगह पेड़ उखड़कर गिर गए। महराजगंज से गोरखपुर जाने वाली सड़क पर विद्युत सब स्टेशन से पूरब राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बगीचे का विशालकाय पेड़ उखड़कर बिजली के तारों पर गिर गया, इससे नगर की विद्युत आपूर्ति करीब चार घंटे बाधित रही।
सिसवा बाजार, निचलौल, परतावल, पनियरा, नौतनवा, ठूठीबारी आदि क्षेत्रों से भी तेज आंधी-पानी की खबरें मिली हैं। फिलहाल कहीं से भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोपहर में आंधी के साथ बारिश शुरू होते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। फिलहाल आंधी-पानी से अभी तक जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। किसान जयराम प्रसाद, सूरज कुमार, अभिमन्यु शर्मा, जगदीश प्रसाद साहनी आदि लोगों ने बताया कि बारिश होने से खेत की जुताई नहीं हो पा रही है। खेतों में जगह-जगह पानी लग गया है।
विज्ञापन
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर पेड़ारी चौराहे से पांच सौ मीटर पश्चिम तेज आंधी-तूफान आने से एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन बंद हो गया और सड़क जाम लग गया। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई। कड़ी मशक्कत से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया, तब जाकर आवागमन बहाल हो पाया। जानकारी के अनुसार, आवागमन बंद होने से चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहनों की लंबी भीड़ लग गई। इससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
शिकारपुर प्रतिनिधि के अनुसार, झमाझम बारिश और आंधी के बीच पुरैना से चिउटहा मार्ग पर पेड़ गिर गया। इससे करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वहीं बिजली के पोल गिरने से करीब 45 मिनट तक बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बाजार बाजार में आधा दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली गुल
धानी बाजार। सोमवार को धानी क्षेत्र में आंधी और बारिश के कारण बरगाहपुर के टोला महेशपुर में पीपल का पेड़ गिरने से दो भैंस दबकर अधमरी हो गईं। आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में पांच घंटे से ज्यादा समय से विद्युत आपूर्ति बाधित है। क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार के धानी बाजार में बिजली के खंभे पर पेड़ गिरने से धानी बाजार, धानी गांव, चौका, घीवपीड़, चरिगांवा, कोईलाडाड, महदेवा, झांगापार आदि गांवों में लगभग 12 बजे के पहले से बिजली आपूर्ति बाधित है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए हैं। संवाद
आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर जला, तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित
फोटो कैप्शन : नौतनवा क्षेत्र के अरघा में बिजली गिरने से जला ट्रांसफार्मर। संवाद
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में सोमवार की दोपहर हुई तड़क-गरज के बीच आकाशीय बिजली गिरने से जहां क्षेत्र के ग्राम सभा अरघा में लगा 63 केवी ट्रांसफार्मर जल गया। वहीं नौतनवा इंटर काॅलेज एवं तहसील के पास पेड़ गिरने से कई तार टूटकर नीचे गिर गए। इसके कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। सूचना मिलते ही मौके पहुंचे विद्युतकर्मी देर शाम तक मरम्मत कार्य में जुटे रहे। सहायक अभियंता विद्युत सतीश कुमार रावत ने बताया कि आंधी-तूफान और तड़क-गरज के कारण तारों पर पेड़ गिरने व ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना मिली है। विद्युत कर्मियों को यथाशीघ्र मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद