फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Railing of culvert broken, fear of accident increased

Maharajganj News: पुलिया की रेलिंग टूटी, हादसे की बढ़ी आशंका

Sun, 07 Jul 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 07 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Railing of culvert broken, fear of accident increased
निचलौल। क्षेत्र के चिउटहा मार्ग स्थित खोन्हौली गांव के पास मधुबनी शाखा नहर की पुलिया की रेलिंग करीब एक साल पहले टूट गई थी, लेकिन विभाग के जिम्मेदार इसका मरम्मत कराना उचित नहीं समझते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका प्रबल हो गई है। लोगों ने इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की, लेकिन इसके मरम्मत के लिए बजट न होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ किनारा कस ले रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण हरिद्वार कसौधन, कलामुद्दीन अंसारी, जनार्दन गुप्ता, दुर्गेश विश्वकर्मा आदि ने विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा की गांव से सटे उत्तर मधुबनी शाखा की नहर गुजरी है। इस पर बनी पुल से टू लेन की चिऊटहा सड़क गुजरी हुई है। पुल की रेलिंग करीब एक साल से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

मुख्य सड़क होने के चलते यहां से हल्के और भारी वाहनों का दिन-रात आवागमन होता है। पुल की टूटी रेलिंग हादसों को खुला निमंत्रण दे रही है। अनदेखी से कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। यह लोग क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कराने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन विभाग के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सिंचाई विभाग खंड दो के एई तन्नूश्री मिश्रा ने कहा की क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत के लिए बजट मिल चुका है। जल्द मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed