फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rail ticket illegale Businessman go to jail

रेल टिकट का अवैध कारोबार करने के आरोपित को जेल

Sat, 30 Apr 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rail ticket illegale Businessman  go to jail
रेल टिकट का अवैध कारोबार करने के आरोपित को जेल भेजा
विज्ञापन

नौतनवां ( महराजगंज)। रेलवे पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर रात गांधी चौक पर स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर छापा मारकर उसके संचालक को रेल टिकट का अवैध कारोबार करने के आरोप में हिरासत में ले लिया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल चौकी प्रभारी नौतनवां प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गांधी चौक पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा व्यक्तिगत यूजर आईडी पर रेलवे के आरक्षित टिकटों का अवैध रूप से कारोबार करने की सूचना मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जब टीम द्वारा छापा मारा गया तो आरोप सही मिला। मौके से एक लैपटॉप व प्रिंटर, 43 हजार 50 रुपये नकदी, 2 अदद मोबाइल, एक लाइव एवं सात अदद उपयोग किए हुए टिकटों की बरामदगी भी हुई। टीम द्वारा संचालक को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त पीयूष अग्रवाल निवासी घनश्याम नगर कस्बा नौतनवां के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया। टीम में लक्ष्मी शंकर यादव, विपिन सिंह, विनोद कुमार और विद्यारतन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed