फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rail connection cut due to OFC cable cut, train left with token slip

Maharajganj News: ओएफसी केबल कटने से रेल कनेक्शन कटा, टोकन पर्ची से रवाना हुई ट्रेन

Tue, 14 Jan 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rail connection cut due to OFC cable cut, train left with token slip
नौतनवा। गोरखपुर-नौतनवा रेल खंड पर सोमवार की शाम लक्ष्मीपुर और भागीरथपुर स्टेशन के बीच निर्माणाधीन सरयू नहर की सफाई के दौरान जेसीबी मशीन से रेलवे का ओएफसी केबल कट गया। टोकन पर्ची से ट्रेनें रवाना की गईं। बाद में रेल टेक्नीशियन ने ठीक किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मीपुर और भागीरथपुर रेलवे स्टेशन के बीच निर्माणाधीन सरयू नहर में जेसीबी मशीन से सोमवार को सफाई कार्य चल रहा था। इस दौरान जेसीबी मशीन से ओएफसी केबल कट जाने से रेल का कनेक्शन कट गया, जिससे लक्ष्मीपुर में खड़ी ट्रेन को आगे बढ़ाने में समस्या हो गई। नकहा जंगल से शाम साढ़े पांच बजे चलकर नौतनवा तक आने वाली 75115 पैसेंजर ट्रेन को ओएफसी केबल कटने से लक्ष्मीपुर में रुकना पड़ा उसके बाद स्टेशन मास्टर ने 13 मिनट की देरी से टोकन पेपर देकर ट्रेन नौतनवा के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर रेलटेल विभाग के तकनीशियन मौके पर जाकर कटे केबल को ठीक किया और छह घंटे बाद कनेक्शन जुटा और व्यवस्था बहाल हुआ। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि ओएफसी केबल कटने से रेल कनेक्शन कट गया था गोरखपुर से आए रेलटेल तकनीशियनों द्वारा लगभग छह घंटे में ठीक किया गया। यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed