फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raid on illegal dental clinic.. seven sealed, notice given to five

Maharajganj News: अवैध डेंटल क्लीनिक पर छापा.. सात सील, पांच को नोटिस

Wed, 19 Jun 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Raid on illegal dental clinic.. seven sealed, notice given to five
महराजगंज। जिले में मुन्ना भाई बनकर दांत का इलाज कराने वालों की अब खैर नहीं है। प्रशासन की सख्ती से मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। अवैध रूप से चल रहे सात डेंटल क्लीनिक सील कर दिए गए, जबकि पांच को नोटिस जारी किया गया है। जांच के दौरान डिग्री धारक डॉक्टरों को जल्द पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला में 17 जून के अंक में डिप्लोमा न डिग्री.. बन गए डेंटिस्ट कर रहे हैं लोगों का उपचार, शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। कई टीम ने अगल-अलग स्थानों पर छापा डाला। जहां कोई डिग्री वाला नहीं मिला, उस क्लीनिक को सील कर दिया गया। एसडीएम सदर रमेश कुमार ने सदर क्षेत्र में टीम के साथ कई स्थानों पर छापा डाला।
विज्ञापन

ये डेंटल क्लीनिक हुए सील
-महुवा ढाला, शिवम निषाद, फरेंदा रोड
-दंत चिकित्सालय, भिटौली बाजार,
-धर्मपुर डा. एके विश्वास
-डेंटल लैब परतावल, एके सिंह
-डेंटल लैब , दिनेश सिंह परतावल
- शिवम डेंटल, विनोद सिंह, परतावल
- नौतनवा भगवानपुर क्लीनिक
इनको मिला नोटिस
-आनंद क्लीनिक, शास्त्रीनगर , महराजगंज
-चतुर्वेदी डेंटल क्लीनिक, शास्त्री नगर, महराजगंज
-दांत अस्पताल, परतावल
-बीडीएस हास्पिटल, परतावल
-बांबे डेंटल क्लीनिक, परतावल
--------------------
किसी भी दशा में अवैध डेंटल क्लीनिक का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। छापा डालकर पांच को नोटिस दी गई है। जबकि सात को सील कर दिया गया है। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश द्विवेदी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed