फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rahul Cricket Academy Gorakhpur captured the trophy

Maharajganj News: राहुल क्रिकेट अकादमी गोरखपुर ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Sun, 24 Nov 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 24 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rahul Cricket Academy Gorakhpur captured the trophy
महराजगंज। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वर्गीय कोमल साहनी मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में राहुल क्रिकेट अकादमी गोरखपुर ने एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती को 15 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एमसीए के सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। राहुल क्रिकेट अकादमी गोरखपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 146 रन बनाए। टीम की ओर से विकास ने 35 गेंद में 38 और आर्यन ने 16 गेंद में 16 रनों की पारी खेली। एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती के तरफ से गेंदबाजी करने आए रंजीत ने चार ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। कुलवंत को भी दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने आए एसकेपी क्रिकेट अकादमी बस्ती ने 19.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 132 रन बनाए, जिसमें आशुतोष ने 37 गेंद में 57 रनों का योगदान किया। आयुष ने 6 गेंद में 11 रन बनाए। राहुल क्रिकेट अकादमी गोरखपुर के तरफ से गेंदबाजी करने आए अखिलेश और आर्यन ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच आर्यन को चुना गया। आर्यन ने 16 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिए। मुख्य अतिथि आतिश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, डॉ. डीके साहनी, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, डॉ. कृष्णा साहनी ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव, सीजे थॉमस, डाॅ. सलीम, हरिकेश सिंह, हमीदुल्लाह खान,संजय पटेल, आलोक रंजन, दिलीप शुक्ल, डाॅ. जैनुल आब्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed