{"_id":"65b51071a2d237b8d5090a56","slug":"quota-shop-canceled-due-to-irregularities-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114581-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनियमितता मिलने पर कोटे की दुकान निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनियमितता मिलने पर कोटे की दुकान निरस्त
Sat, 27 Jan 2024 07:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के कोटे की दुकान को अनियमितता मिलने पर निरस्त कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि उपभोक्ताओं के खाद्यान्न में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गांव के अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों ने जिलाधिकारी अनुनय झा से खाद्यान्न वितरण में भारी अनियमितता व घटतौली को लेकर कोटेदार के विरुद्ध शिकायत की थी। कार्ड धारकों का आरोप था कि राशन वितरण में 25 किग्रा राशन की जगह 20 किग्रा ही दिया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मेदनीपुर गांव पहुंचे डीएसओ ने शिकायतकर्ताओं का बारी-बारी से बयान लिया था। इस पर कार्ड धारकों ने एक स्वर में उचित दर विक्रेता के विरुद्ध अपना बयान दर्ज कराया था।जिला पूर्ति अधिकारी के जांच में शिकायत सत्य पाई गई। इस पर कोटे की दुकान निरस्त कर दी। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि घटतौली की शिकायत पर मेदनीपुर गांव की कोटे की दुकान को निरस्त कर दिया गया है।