{"_id":"600093568ebc3e2e6f017143","slug":"quick-resolution-of-objections-responsible-dm-maharajganj-news-gkp3809339154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तियों का त्वरित निस्तारण करें जिम्मेदार :डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तियों का त्वरित निस्तारण करें जिम्मेदार :डीएम
विज्ञापन

- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन की प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण में दिखाएं रुचि
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर घोषित किए गए वार्डों व क्षेत्र पंचायत वार्डों के परिसीमन को लेकर प्राप्त आपत्तियों का ब्लॉक स्तर व जिले स्तर की समिति त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
ये बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बृहस्पतिवार को अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित समिति के जिम्मेदारों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में शुक्रवार तक आपत्ति निस्तारित कर ली जाए। निस्तारण के समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई चूक न हो। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के तहत निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को कराए जाने पर जोर दिया जाए। इस दौरान सीडीओ पवन अग्रवाल, सभी बीडीओ, डीपीआरओ केबी वर्मा, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रामनिहोर प्रसाद सहित सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत मौजूद रहे।