{"_id":"6a9f262a5af6597bdf09f11c","slug":"python-devours-rooster-panic-among-locals-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-184736-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अजगर ने मुर्गे को बनाया निवाला, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अजगर ने मुर्गे को बनाया निवाला, लोगों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के बिस्मिल नगर वार्ड में सोमवार शाम मुर्गे का शिकार करते विशालकाय अजगर के दिखाई देने से लोगों में सनसनी फैल गई। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बच्चों को घटनास्थल से दूर किया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
सभासद प्रतिनिधि राशिद कुरैशी ने बताया कि पिछले कई दिनों से आसपास के घरों से मुर्गियां, बकरियां और बत्तखें गायब हो रही थीं। लोगों को आशंका थी कि कोई चोर इन्हें चोरी कर रहा है। सोमवार शाम करीब पांच बजे झाड़ी के पास मौजूद एक मुर्गे पर अजगर ने झपट्टा मारा। अजगर को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया।
आरोप है कि अजगर निकलने की सूचना वन दरोगा को दी गई लेकिन वह मौके पर पहुंचने के बजाय लोगों को ही फिनायल डालकर अजगर को भगाने और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने का तरीका बताने लगे। वन विभाग की इस कथित लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में वन दरोगा जितेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि अजगर निकलने की सूचना मिली है। मंगलवार को टीम भेजकर अजगर को पकड़वाया जाएगा।