{"_id":"643c4721d20e1d3b530612e4","slug":"pusplatata-in-mafrajganj-chhaya-in-nautanawa-sp-candidate-maharajganj-news-c-7-1-128834-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महराजगंज में पुष्पलता व नौतनवां में छाया सिंह सपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महराजगंज में पुष्पलता व नौतनवां में छाया सिंह सपा प्रत्याशी
Mon, 17 Apr 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
घुघली को छोड़कर शेष सात नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भी प्रत्याशी घोषित, महराजगंज में निर्मेष मंगल की पत्नी को मिला टिकट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी की ओर से भी रविवार को देर शाम अध्यक्ष पद पर रविवार को दो नगर पालिकाओं व सात नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। नगर पंचायत घुघली की सीट पर अभी तक घोषणा नहीं हुई है। नगर पालिका महराजगंज में निर्मेष मंगल की पत्नी पुष्पलता को और नौतनवां पालिका में छाया सिंह को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी प्रकार नगर पंचायत पनियरा में सोनमती, आनंदनगर में अर्चना, परतावल में सुनीता, बृजमनगंज में दिलीप चौधरी, निचलौल में शिवनाथ मद्धेशिया, सोनौली में बैजू यादव व चौक में सुमन को पार्टी ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है।
घुघली में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी न घोषित किए जाने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष विद्या सागर यादव ने बताया कि प्रत्याशियों की सूची जारी की दी गई है। पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है।