फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Punita from GSVS selected for the state-level wrestling competition.

Maharajganj News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जीएसवीएस की पुनीता चयनित

Sun, 13 Sep 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Punita from GSVS selected for the state-level wrestling competition.
50 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में हुआ चयन, देवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 25 से 29 सितंबर तक होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

महराजगंज। माध्यमिक स्तरीय मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता (फ्री स्टाइल) में जीएसवीएस की 11वीं की छात्रा पुनीता का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है।
माध्यमिक शिक्षा के जिला क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता शुक्रवार देवरिया में संपन्न हुई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी देवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें बालक और बालिका वर्ग के पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में भारतीय (फ्री-स्टाइल) और ग्रीको-रोमन स्टाइल में मुकाबले खेले जाएंगे। स्पर्धा को 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। मंडलीय स्पर्धा में चयनित होकर पुनीता ने गोल्ड लाकर महराजगंज का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने बताया कि इस बार स्कूल के विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
माध्यमिक खेल स्पर्धा में इस बार बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ खेल में भी माध्यमिक स्कूलों के बच्चे आगे बढ़े विभाग का यही प्रयास है।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed