फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Punctured bikers of people roaming needlessly

बेवजह घूम रहे लोगों की बाइक की गई पंचर

Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Punctured bikers of people roaming needlessly
बेवजह घूम रहे लोगों की बाइक की गई पंचर
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना कर्फ्यू के दौरान शनिवार को पुलिस सख्त नजर आई। शहर में जांच के दौरान अनावश्यक घूमते मिले कुछ लोगों की बाइक में सुआ घोपा गया तो कुछ लोगों को चेेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कुछ गैर जरूरी दुकानें भी खुली रहीं। पुलिस के सख्ती करने के बाद दुकानें बंद हो गईं। शहर में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

शनिवार को सक्सेना चौक पर पुलिस जांच में जुटी रही। आने-जाने वालों से पुलिस पूछताछ की। इस बीच कुछ लोग अनावाश्यक घूमते हुए मिले जिनकी बाइक में सुआ धोपकर पंचर कर दिया गया। यातायात पुलिस ने शहर में भ्रमण कर अनावश्यक घूमने वालों को चेतावनी देने के साथ ही घर में रहने की अपील की। कॉलेज रोड, फरेंदा रोड एवं गोखपुर रोड पर ज्यादा चहल-पहल रही। फरेंदा, पनियरा, मुजुरी, परतावल, घुघली, निचलौल, सिसवा, ठूठीबारी समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने में कुछ सख्ती दिखाई। इन क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही ज्यादा रही। मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकाने बंद रहीं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि नियम का पालन कराने के लिए सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है। जांच के दौरान पुलिस लोगों को जागरूक भी करने में भी जुटी है। नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed