{"_id":"602978b68ebc3ee95b11f7cc","slug":"pulwama-maharajganj-news-gkp3847702160","type":"story","status":"publish","title_hn":"नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, गूंजे पंकज त्रिपाठी अमर रहें...अमर रहें के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, गूंजे पंकज त्रिपाठी अमर रहें...अमर रहें के नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, गूंजे पंकज त्रिपाठी अमर रहें...अमर रहें के नारे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी की दूसरी बरसी पर उनके पैतृक गांव हरपुर बेलहिया में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। यहां नम आंखों से घरवालों के साथ ही अफसरों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगाें ने उनकी प्रतिमा के समक्ष नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद पंकज अमर रहें... अमर रहें, जय हिंद, भारत माता की जय के नारे भी लगे।
सुबह करीब साढ़े दस बजे जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता फरेंदा क्षेत्र के हरपुर बेलहिया पहुंचे। यहां ओमप्रकाश त्रिपाठी के पुत्र शहीद पंकज त्रिपाठी की याद में बने स्मारक पर पहुंचकर दोनों अफसरों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। एसपी सैल्यूट कर जय हिंद बोले। इसके बाद परिवारवालों और अन्य लोगाें ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर डीएम डॉ. उज्ज्वल कुुमार ने कहा कि शहीद पंकज त्रिपाठी की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। उनकी प्रेरणा लेकर देश के अन्य युवा भी देश सेवा के लिए आगे आएंगे। उनकी शहादत पर पूरा देश नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब सेना ने दिया था। युवा उनकी कुर्बानी को हमेशा याद करते हुए देश के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के युवा की शहादत पर हमें गर्व है। एसडीएम राजेश जायसवाल, सीओ अशोक कुमार मिश्र, तहसीलदार वाचस्पति सिंह, बीडीओ वीएन सिंह, प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने भी श्रद्धांजलि दी।