{"_id":"63640bcca3a1582d0d6abc22","slug":"pujari-died-in-mystrius-condition-maharajganj-news-gkp4560740102","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में साधू की पुजारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में साधू की पुजारी की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी की मौत
पनियरा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के हसखोरी महुअवा में काली मंदिर के पुजारी पल्टू निषाद (72) की मंदिर परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटनास्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सीओ सदर अजय सिंह चौहान पहुंचे। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, पल्टू निषाद (72) निवासी हसखोरी महुअवा टोला पिपरहिया दो वर्ष गांव में स्थित काली मंदिर पर पुजारी थे। वह बीमार थे। बुधवार रात में मंदिर से बाहर नित्यक्रिया के लिए निकले थे। गांव के कुछ लोग सुबह मंदिर में पूजा के लिए गए थे तो देखा कि परिसर में पुजारी का शव पड़ा है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि पुजारी की एक बेटी है। उसकी शादी हो चुकी है।
थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की गई है। हसखोरी महुअवा काली मंदिर पर पल्टू निषाद दो वर्षों से पुजारी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।