फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   PS-Pre exam today in 12 centers

Maharajganj News: 12 केंद्रों में पीएस-प्री परीक्षा आज

Sun, 22 Dec 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 22 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
PS-Pre exam today in 12 centers
महराजगंज। प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (यूपीपीसीएस-प्री) रविवार को दो पालियों में जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित होगी। शुचिता पूर्ण व नकल विहीन परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

निर्धारित केंद्रों पर आयोग की तरफ से उच्च दक्षता वाले सीसीटीवी कैमरे और बायोमीट्रिक जांच की व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर परीक्षार्थी एडमिट कार्ड के साथ आधार व पैन कार्ड दिखाकर ही दाखिल हो सकेंगे। परीक्षा प्रारंभ होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों का गेट बंद हो जाएगा। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले परीक्षकों के लिए भी फोटोयुक्त आईकार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन

पीसीएस प्री की परीक्षा 5280 परीक्षार्थी आज दो पालियों में देंगे। अधिकतर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मुख्यालय के स्कूलों में ही किया गया है। सिर्फ एक-एक केंद्र घुघली, पुरैना खंडी, परतावल, निचलौल व चौक में किया गया है। परीक्षार्थियों की रिपोर्टिंग टाइम पहली पाली के लिए सुबह आठ बजे निर्धारित किया गया है। इसी समय परीक्षा देने वालों की बायोमीट्रिक और आईरिस स्कैनिंग कर केंद्र के भीतर दाखिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 मिनट पहले सभी बायोमेट्रिक जांच में लगे कर्मियों को बाहर कर दिया जाएगा। केंद्र के भीतर परीक्षा देने वालों के अलावा स्टैटिक मजिस्ट्रेट व कक्ष निरीक्षक ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed