फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protested to mr

मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने की हड़ताल

Wed, 19 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
protested to mr
मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने की हड़ताल
विज्ञापन

- जिला मुख्यालय पर समस्याओं के विरोध में दिखाई एकजुटता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हड़ताल कर मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, नका विरोध अनवरत जारी रहेगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएन यादव ने कहा कि संगठन की ओर से की जा रही मांगों को पूरा कराने को लेकर सरकार की तरफ से कोई रुचि नहीं ली जा रही है। यदि समय रहते इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की गई तो विरोध अनवरत जारी रहेगा। सचिव प्रशांत चौरसिया ने कहा कि जनहित को देखते हुए नए बनाए गए चार श्रम न्यायालयों को खत्म किया जाए। मांगों में एसोसिएशन ने सेल्स प्रमोशन इम्पलाइज यूनियन और 44 श्रम कानूनों को बहाल करने, दवा की कीमतों को कम किए जाने, दवाओं को जीरो जीएसटी में रखे जाने, जीडीपी की पांच प्रतिशत धनराशि स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने, पब्ल्कि सेक्टर की फार्मा कंपनियों व वैक्सीन निर्माण से संबंधित कंपनियों को पुर्नजीवित किया जाए, डेटा प्रोटेक्शन एक्ट बनाया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं का कार्पोटाइजेशन रोका जाए। इस दौरान अभिषेक त्रिपाठी, संजेश शर्मा, जय सिंह, अमितेश, अजय, अनूप पांडेय, सुरेश, प्रमोद, संजीव श्रीवास्तव, कैलाश, अफजल, भूपेंद्र और आशीष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

---------------------------------------
बैठक कर संगठन की मजबूती पर चर्चा
नगर के एक होटल में एसोसिएशन की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें संगठन के विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश उपाध्याय की देखरेख में नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष डीएन यादव, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, महामंत्री मुनेश यादव व कोषाध्यक्ष गिरिजेश कुशवाहा को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed