{"_id":"65b2d4b441ccc4bf4b0fb134","slug":"protest-postponed-after-assurance-of-removal-of-illegal-encroachment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-114527-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अवैध कब्जा को हटवाने के आश्वासन के बाद धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अवैध कब्जा को हटवाने के आश्वासन के बाद धरना स्थगित
Fri, 26 Jan 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। तहसील लेखपाल के निलंबन के बावजूद भी सिधवारी के ग्रामीणों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। देर शाम विधायक वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम रमेश कुमार व एसओ अजीत प्रताप सिंह द्वारा अवैध कब्जा हटवाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना स्थगित हो गया। एसडीएम ने गंगा यादव को जूस पिला कर धरना को समाप्त कराया।
फरेंदा विकास खंड के सिधवारी गांव के सरकारी जमीन पर एक व्यक्ति के कब्जे को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगा यादव के नेतृत्व में ग्रामीण विद्यालय पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे थे। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों ने कड़ाके की ठंड में लगातार छह दिनों तक संघर्ष किया हैं। जिसका परिणाम रहा कि प्रशासन ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पूर्व विधायक विनोद तिवारी, विजय सिंह एडवोकेट, डॉ. रामनरायन चौरसिया, गंगा पासवान, इसरार अहमद मौजूद रहे।