फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest

कोटा निरस्त करने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Aug 2019 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
protest
कोटा निरस्त करने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन देकर नए कोटेदार के चयन की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सिसवा ब्लॉक के ग्राम सोनबरसा के ग्रामीणों ने कोटेदार का निलंबित कोटा निरस्त करने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर नए कोटेदार के चयन की मांग की। मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी।

ग्रामीणों का कहना था कि आजादी के बाद से ही उनके गांव के कोटेदार द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से एक ही व्यक्ति के पास कोटा होने से राशन वितरण में दोहरा बर्ताव किया जाता है। ग्रामीणों का कहना था कि फरवरी माह में ग्रामीणों की तरफ से सिसवा ब्लॉक में किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद कोटा निलंबित कर दूसरे कोटेदार से संबद्ध कर दिया गया था। इस बीच फिर से कोटा बहाल कर दिया गया। ग्रामीणों के उनके हितों को देखते हुए तत्काल कोटा निरस्त करने तथा उनके स्थान पर किसी नए कोटेदार के चयन की मांग की। इस दौरान संजय निषाद, श्यामसुंदर, परशुराम, रामनेवास, नर्वदेश्वर, परमानंद, गिरिजेश, संतोष, जितेंद्र, राजकुमार, हरीलाल, मुन्ना, हरीश, सुग्रीव चौहान, महेश गुप्ता, शनिचरा, अली अहमद, जीत बहादुर, मीरा व प्रेमलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed