फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest

शौचालय के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Aug 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
protest
बंदी विशुनपुरा गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAHARAJGANJ
शौचालय के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। विकास खंड क्षेत्र के गांव बंदी विशुनपुरा में रविवार को शौचालय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ नारेबाजी भी की। कुछ लोगों के समझाने बुझाने के बाद वे शांत हुए।

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण अंगद भारती, मुराली गुप्ता, श्रीकांत पासवान, अर्जुन सैनी, ताहिर अंसारी, विक्रम भारती, कमलावती, बैतुन्निशा, संभावती, देवानन्द आदि का कहना था कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में स्वच्छ वातावरण के लिए शौचालय बनाने और गांवों मे साफ-सफाई के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है। शौचालय के लिए पात्र ग्रामीण पिछले साल से ही ग्राम प्रधान के आवास से लेकर ब्लॉक कार्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रधान द्वारा उनकी मांगों की तरफ ध्यान न दिए जाने से उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ा। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि जब अन्य पंचायतों में शौचालय निर्माण के कार्य चल रहे हैं तो यहां पर क्यों कार्य नहीं हो रहे हैं। शौचालय न होने से बाहर जाना लोगों की मजबूरी बन गई है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाए जा रहे हैं। अगर ऐसा मामला है तो जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed