फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest

बदहाल सफाई व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jul 2019 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest
गंदगी की सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : MAHARAJGANJ
बदहाल सफाई व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। विकास खंड क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के टोला बंदी में जगह-जगह गंदगी व्याप्त होने से गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे ग्रामीण प्रधान के खिलाफ लामबंद हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। कुछ लोगों के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण किसी तरह से शांत हुए। लोगों ने जल्द ही गांव में गंदगी साफ नहीं कराने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण मुराली गुप्ता, अशोक भारती, रमाकांत पासवान, जाहिर अली, सरफुद्दीन अंसारी, रामकिशुन गौंड का कहना था कि स्वच्छता अभियान के बाद भी गांव में हर तरफ से कई माह से गंदगी पसरी हुई है। उनका आरोप था कि इस मामले की कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई लेकिन अभी तक गांव में सफाई नहीं हुई। इंदल पासवान का कहना था कि गांव की गलियां गंदगी से पटी हैं। जिसके कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। रविन्द्र का कहना था कि गांव में कई साल पहले बनी नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जिसके कारण गांव की गलियों में जगह-जगह जल जमाव हो गया है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी रविन्द्र वीर यादव का कहना है कि गांव में जल्दी ही सफाई कर्मियों की टीम भेजकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed