फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest in front of police Thana with dead body

शव आने के बाद थाने के सामने लोगों ने किया हंगामा

Wed, 06 Jul 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
protest in front of police Thana  with dead body
शव रखकर थाने के सामने किया हंगामा, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया
विज्ञापन

बरगदवा (महराजगंज)। घायल की मौत के बाद स्थानीय थाने के सामने अपराध की धारा में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों समेत लोगों ने मंगलवार शाम को हंगामा किया। थाने के सामने सड़क पर लेटकर शव रखकर नौतनवां ठूठीबारी मार्ग जाम कर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाने में कडी मशक्कत करनी पड़ी। शाम छह बजे से जाम शुरू हुआ तो 3 घंटे बाद रात 9 बजे समाप्त हुआ। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटा दिया।

क्षेत्र के देवघट्टी गांव के हरखपुरा टोले पर शुक्रवार को नाली विवाद में घायल हुए बाघे की मौत सोमवार को हुई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आया तो लोग आक्रोशित हो गए। थानाध्यक्ष के समझाने के बावजूद महिलाएं हटने के लिए तैयार नहीं हुइं। उनका कहना है कि जब तक आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब जाम समाप्त नहीं होगा। पुलिस ने मामले में वाजिद अली, शुभान अली, सैरून निशा, साकून निशा के खिलाफ मारपीट का मुकदमा पंजीकृत है। क्षेत्राधिकारी नौतनवां अनुज कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे रहे। इसके बाद एसडीएम दिनेश मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। सीओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed