{"_id":"659ec0a7e3fdf950b00e86c4","slug":"protest-held-demanding-elections-through-ballot-paper-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-13569-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर दिया धरना
Wed, 10 Jan 2024 09:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 10 Jan 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भारत मुक्ति मोर्चा के जिला इकाई पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर ईवीएम का विरोध किया। उन्होंने ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। इसको लेकर उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
मनीष कुमार मानस ने कहा कि संगठन की ओर से पांच जनवरी से 31 जनवरी तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य देशों में ईवीएम से चुनाव नहीं कराया जा रहा है तो भारत में क्यों ईवीएम से चुनाव कराया जा रहा है। भारत में चुनाव कराने के लिए ईवीएम मशीन को हटाकर बैलेट पेपर से ही चुनाव कराया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सुनिल, जयसिंह, सुरेंद्र मौर्य, चंद्रभान राममिलन, जाेखू, विदेशी, कविता, कौशिल्या मौजूद रहे। संवाद