{"_id":"66cdcf4c352273608d07b33d","slug":"protest-alleging-rigging-in-toilet-construction-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129863-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप लगा किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप लगा किया प्रदर्शन
Tue, 27 Aug 2024 06:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 27 Aug 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिशुनपुरा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण में धांधली का आरोप लगाकर लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिकारियों ने काम रोकवा दिया।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक क्षेत्र के बिशुनपुरा में शासन द्वारा शौचालय, वाटर कूलर, समरसेबल के लिए 26 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है। इसमें 22 लाख का शौचालय व बोरिंग, चार लाख का वाटर कूलर व समरसेबल का लेआउट भी हो चुका है। आरोप है कि शौचालय निर्माण के लिए सेम ईंट, खराब बालू और सीमेंट गिराया गया है।
मंगलवार को प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ यादव, महादेव, रामधनी भारती, छोटक भारती, रीता भारती, सावित्री, मनोज रौनियार, सुरेश गौड़, बृजेश चौधरी, जगदीश रौनियार, गब्बर चौधरी, संतोष शर्मा, फागु यादव आदि लोगों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी भानु प्रताप गौतम ने बताया कि घटिया सामग्री से हो रहे शौचालय निर्माण कार्य को रोकवाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य रोक दिया गया है।