{"_id":"6893443c6047ea19ef0b5169","slug":"protest-alleging-fraud-in-government-records-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-156538-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरकारी अभिलेख में धोखाधड़ी का आरोप लगा किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरकारी अभिलेख में धोखाधड़ी का आरोप लगा किया प्रदर्शन
Wed, 06 Aug 2025 05:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 06 Aug 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। गांव के सरकारी अभिलेख में धोखाधड़ी करने से आक्रोशित गिरहिया गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गिरहिया गांव की ग्राम प्रधान पूनम चौधरी ने बताया कि गांव स्थित आराजी संख्या 230 ख रकबा 1.044 हेक्टेयर भूमि सरकारी अभिलेख में ग्राम सभा की भूमि है। आरोप है कि पूर्व लेखपाल ने मनमानी तरीके से रिश्वत लेकर भारत खंड पकड़ी गांव के रहने वाले दो लोगों के नाम से उक्त भूमि को घरौनी में दर्ज कर दिया है, जो नियम विरुद्ध है।
मामले की बीते 19 जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई थी, जिस पर नायब तहसीलदार ने एक अगस्त को मौके पर पहुंचकर अभिलेख की जांच पड़ताल करने के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ भी की, जिसमें शिकायत सही मिली।
विज्ञापन
बावजूद इसके घरौनी दर्ज कराने वाले दोनों व्यक्ति उक्त ग्राम सभा की भूमि पर काबिज होने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या ने बताया कि मामले में लेखपाल से जानकारी ली गई है। फिलहाल मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान किसमती, अभिषेक, सरोज, प्रतिमा, सुधा, भोला, रामबृक्ष, अरुण, बाबूलाल मौजूद रहे।