{"_id":"5a6f72744f1c1b92268b71b4","slug":"protest-against-the-cottedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के िखलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार के िखलाफ किया प्रदर्शन
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
कोटेदार के िखलाफ किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज । फरेंदा ब्लॉक के कैथवलिया सर्वजीत ग्राम पंचायत के लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने गांव के कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को शिकायती पत्र देकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
डीएम को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि घटतौली की शिकायत से नाराज कोटेदार ने पात्र व्यक्तियों का नाम राशनकार्डधारकों की सूची से काट दिया है। जबकि अपात्र लोगों के नाम जोड़ दिए गए हैं। गांव के गणेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि कोटेदार की तरफ से निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता था और सरकारी दर से अधिक कीमत भी ली जाती है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। शिकायत से नाराज कोटेदार ने पात्रों का नाम राशनकार्ड से कटवा दिया जबकि अपात्र लोगों का नाम राशनकार्ड में बढ़ा दिया। राशनकार्डो की जांच कराकर पात्रों का राशनकार्ड जारी करने के साथ ही अपात्रों का राशनकार्ड निरस्त करने की गांव वालों ने मांग की।इस दौरान रामजन प्रसाद, रामदेव, सुधि, कमलावती देवी, विद्या प्रकाश, साकिन, रूबी, किसमती देवी, अमीरा देवी, शीला देवी, लीीलावती देवी, झिनकी देवी, चंद्रावती देवी, फूलमति, रामदीन के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।