फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   protest Against Panjab CM

हियुवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध 17-02-53

Fri, 07 Jan 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
protest Against Panjab CM
मशाल जुलूस निकालकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
विज्ञापन

महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त किया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया गया। वहीं, कांग्रेस व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मशाल जुलूस नगर तिराहे से होकर प्रमुख मार्गों पर निकला तथा सक्सेना तिराहे पर समाप्त हुआ। सदर विधायक जयमंगल ने कहा कि पंजाब की चन्नी सरकार राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। अगर पंजाब को सुरक्षित रखना है और यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना है तो राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि पीएम की अगवानी के लिए प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के सीएम का पुतला फूंका, जताया विरोध
नौतनवां/लक्ष्मीपुर। पंजाब राज्य में सड़क मार्ग से होते हुए एक सभा को संबोधित करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक का मामला गरमाने लगा है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के मार्ग के बीच में आंदोलनकारियों को खड़ा कर उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने का जो प्रयास किया है वह उनकी अत्यंत गिरी हुई मानसिकता का जीवित प्रमाण है। जिनका यह कृत्य बताता है कि वह प्रधानमंत्री की हत्या कराना चाहते थे, लेकिन मकसद में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा व्यवस्था न दे पाने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए ताकि लोगों की सामाजिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। इस दौरान राधेश्याम गुप्ता, जगदीश साहनी, सीताराम श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, प्रिंस पांडेय, सूरज शुक्ला, ओमप्रकाश वरुण, दीनानाथ साहनी, रामप्यारे, अर्जुन वरुण, रामबेलास भारती, उपेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पकरडीहा चौराहे व महादेवा बसडीला चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। इंजीनियर कमलेश पांडेय ने कहा कि पंजाब सरकार को देश का विकास रास नहीं आ रहा है। पंजाब की कांग्रेस सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनाधार से चिंतित हैं। इस मौके पर धीरज पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, मनोज चौधरी, दिवाकर यादव, राजकुमार, मक्खन, राम भजन, सुभाष, छोटेलाल, मिथुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed