फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   prostests against making dong a capital in nepal

दांग को राजधानी बनाने के प्रस्ताव से गरमाई नेपाल की सियासत

Mon, 05 Oct 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
prostests against making dong a capital in nepal
नेपाल के बुटवल में पसरा सन्नाटा। - फोटो : MAHARAJGANJ
दांग को राजधानी बनाने के प्रस्ताव से गरमाई नेपाल की सियासत
विज्ञापन

महराजगंज। इन दिनों में नेपाल में सियासी पारा चढ़ गया है। राजनीतिक दल ही नहीं, आम नागरिक भी विरोध में शामिल हो गए हैं। व्यापारी वर्ग परेशान है। उनकी नजर में राजधानी बदल जाने से बुटवल का विकास ठप हो सकता है। राजधानी बनाने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग सभी लोग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर नेपाली कांग्रेस, व्यापारी और आम नागरिक आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं।
होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष सामुन जीसी ने बताया कि सरकार ने जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। उसके लिए प्रखर विरोध किया जा रहा है। दांग अभी ग्रामीण क्षेत्र है। इस पर सरकार को एक बार फिर से विचार करना चाहिए। नेपाली कांग्रेस पार्टी के रूपनदेही के जिलाध्यक्ष मोहम्मद रज्जाक ने बताया कि सरकार की ओर से बुटवल से प्रदेश की राजधानी को स्थानांतरण करना गलत है। इसका कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है।
विज्ञापन

चुनाव के समय ही बुटवल को राजधानी घोषित किया गया। स्थानीय लोगों की बहुत आशाएं हैं, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। चैंबर ऑफ कामर्स एड इंडस्ट्री बुटवल के अध्यक्ष खीम बहादुर हमाल ने बताया कि बुटवल प्रदेश की राजधानी बनने के बाद पर्याप्त आधारभूत संरचना के साथ यहां का विकास हो रहा है। बुटवल के निकट बहुत से उद्योगपतियों ने निवेश किया है। नेपाली उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष एजाज आलम ने बताया कि दांग बुटवल से 150 किमी दूर है। कई उद्योगपति रूपनदेही जिले में काफी पैसा निवेश किए हैं। हम सभी सरकार के इस फैसले के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर बुटवल राज्य विधानसभा के बाहर निषेधाज्ञा को तोड़ते हुए नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने धरना दिया। नेपाली कांग्रेस रूपनदेही जिलाध्यक्ष मोहम्मद रज्जाक के नेतृत्व में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने ने बताया कि नेपाली कांग्रेस की ओरसे आयोजित लुम्बिनी अंचल बंद सुबह से ही प्रभावी रहा। सभी दुकानें बंद हैं। वाहन नहीं चले। इस मुद्दे पर लोगों का कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है। राजधानी को बनाए रखने की मांग को लेकर उद्योगपतियों, व्यापारियों और आम जनता ने बुटवल, भैरहवा, नवलपरासी में सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया है। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed