फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Property worth lakhs including cash burnt in fire caused by short circuit

Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जल गई नकदी समेत लाखों की संपत्ति

Fri, 23 Jan 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Property worth lakhs including cash burnt in fire caused by short circuit
ग्रामसभा बागापार खास में फ्रीज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

80 हजार रुपये नकद समेत गृहस्थी के अन्य सामान जलकर हो गए राख
चौक बाजार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बागापार खास में बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग से एक परिवार की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया।

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा बागापार निवासी वंश बहादुर के घर में बृहस्पतिवार को फ्रीज में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा घरेलू सामान इसकी चपेट में आ गया। आग में करीब 80 हजार रुपये नकद समेत अन्य गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैला कि परिवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घर से धुआं निकलते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। गनीमत रहा कि घर के सभी सदस्य सुरक्षित निकल आए। पीड़ित वंश बहादुर ने बताया कि आग लगने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही लेखपाल सुनील यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से जानकारी लेकर क्षति का आकलन रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed