फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   projects of 1300 crore will be provided in mahrajganj

जिले को 1300 करोड़ की और योजनाओं का लाभ मिलेगा

Fri, 26 Jan 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
projects of 1300 crore will be provided in mahrajganj
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घ्‍ााटन ‌किया - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। उत्तर प्रदेश में गंगा-यमुना हैं, कृषि योग्य भूमि है फिर भी लोगों के पास रोजगार नहीं है। हम इस समस्या को दूर करेंगे। यह बात केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कही। वह परतावल स्थित पंचायत इंटर कॉलेज में एनएच 730 की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सांसद पंकज चौधरी की मांग पर जिले को करीब 1300 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने की घोषणा भी की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साहित्य, संस्कृति, कला व ऐतिहासिक दृष्टि से समृद्ध भगवान राम और बुद्ध की धरती उत्तर प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। लेकिन देश का यह प्रदेश आज बेरोजगारी के चलते गरीबी का दंश झेल रहा है। प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन


केंद्र की भाजपा सरकार इस अभाव को दूर करने के लिए प्रयासरत है। गडकरी ने कहा कि जाति-धर्म और मजहब से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के लिए सीआरएफ में रिकॉर्ड दस हजार करोड़ का बजट दिया गया है। सड़कों के लिए धन की कमी आडे़ नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से कहा कि आप प्रदेश के विकास के लिए सड़कों के निर्माण की परियोजना तैयार करें, इसके लिए केंद्र सरकार बजट देगी। कहा कि हम उत्तर प्रदेश को बदलना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के विकास और सुशासन के संकल्पों के भागीदार बनना चाहते हैं क्योंकि यूपी खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। इसके बाद जिले के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देकर देवरिया के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed