{"_id":"64307406d9aaaac3c802f194","slug":"projects-lokarpan-maharajganj-news-c-7-1-116152-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परियोजनाओं के लोकार्पण से दूर होंगी मुश्किलें, दिखेगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परियोजनाओं के लोकार्पण से दूर होंगी मुश्किलें, दिखेगा विकास
Sat, 08 Apr 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना ट्रामा सेंटर।संवाद
फोटो
सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन व खेलकूद से जुड़ीं परियोजनाओं के लोकार्पण से समाज के हर वर्ग होगा लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर के जीएसवीएस इंटर कॉलेज में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के विकास से जुड़ीं 4.72 अरब की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन व खेलकूद आदि से जुड़ीं इन परियोजनाओं के शुरू होने से जहां समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने की पहल होगी, वहीं, विकास की गति भी बढ़ती दिखेगी। लोकार्पण की जाने वाली परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है।
ढाई करोड़ से सुदृढ़ होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
मुख्यमंत्री की ओर से एक करोड़ 19 लाख से जिला अस्पताल में बने मेडिकल, सर्जिकल एवं एक्सीडेंटल इमरजेंसी यूनिट का लोकार्पण किया जाएगा। अभी तक जिला अस्पताल रेफरल सेंटर बना है। इसके शुरू होने से दुर्घटना से जुड़े लोगों को जिंदगी को बचाने में काफी मदद मिलेगी। वहीं, 80 लाख की लागत वाले जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय व 40 लाख की लागत वाले अड्डा बाजार के पशु चिकित्सालय का भी लोकार्पण होगा। पशु चिकित्सालय के लोकार्पण से जहां पशुपालकों को राहत मिलेगी, वहीं, होम्योपैथिक चिकित्सालय भवन के कर्मियों व अधिकारियों की मुश्किल दूर होगी।
सड़कों के निर्माण से बढ़ेगी वाहनों की रफ्तार
मुख्यमंत्री जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में बनने वाली कुल 250 किलोमीटर सड़क का भी लोकार्पण करेंगे। सड़कों के बन जाने से न सिर्फ वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि पांच लाख से अधिक लोगों को सीधे तौर पर उसका लाभ मिल सकेेगा। सड़क के बनने से उनके समय व धन दोनों की बचत होगी तथा कम समय मेंं ही लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
पेयजल परियोजना
मुख्यमंत्री की ओर से लगभग 25 करोड़ की लागत वाली 11 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इनके प्रारंभ होने से लगभग 40 हजार से अधिक ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जा सकेगा। इससे जहां आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का सपना साकार होगा, वहीं, नरायनपुर, भिटौली, रौतार, कसमरिया, पकड़ी नौनिया, सराय खुटहा, कोटा मुकुंदपुर, हरदीडाली, ढ़ेसो, बड़हरा रानी व नटवा के लोगों को भी सहूलियत मिलेगी।
शैक्षिक संस्थान
मुख्यमंत्री की ओर से एक करोड़ 15 लाख की लागत से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बने डायट के शैक्षणिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इससे परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को सुविधाजनक तरीके से कमरों में प्रशिक्षित किया जा सकेगा। यही नहीं ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में लगभग एक करोड़ से परिषदीय स्कूलों के कायाकल्प का भी कार्य होगा। इससे स्कूल के बच्चों व शिक्षकों की मुश्किलें कम होंगी।
पर्यटन
पर्यटन के विकास के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेहड़ा देवी मदिर पर दो करोड़ 86 लाख से कराए गए पर्यटन विकास कार्य और चौक बाजार मंदिर में एक करोड़ 14 लाख से कराए गए मंदिर स्थल के सुंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण करेंगे। इन कार्यों के होने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को जहां मंदिर परिसर में बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं, यह स्थिति प्रदेश व देश के सामाजिक विकास को बड़े स्तर पर बताने मेेंं भी सहायक होगी। स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
खेलकूद
मुख्यमंत्री की ओर से युवाओं के विकास के लिए मनरेगा के तहत लगभग चार करोड़ की लागत से बनकर तैयार लगभग 15 मनरेगा पार्कों व खेल मैदान का भी लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण के बाद इसमें जहां सुविधाओं के विकास पर जोर होगा, वहीं, युवाओं के प्रोत्साहन के लिए भी नित नए प्रयास प्रारंभ किए जा सकेंगे।
अन्य कार्यों से भी बढ़ेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री की ओर से निकायों, विद्युत निगम व सिंचाई विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण के बाद लोग इसका लाभ उठा सकेंगे तथा इसकी सार्थकता भी सिद्ध हो सकेगी।
23 अरब से अधिक परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री की ओर से 23 अरब से अधिक की 914 परियोजनाओं को शुरू किए जाने की आधारशिला भी रखी जाएगी। शुरू कराए जाने वाले कार्यों में सड़क, बंधे पर कटाव निरोधक कार्य, पर्यटन विकास, स्टेडियम व विद्युत उपकेंद्र, थानों में हाॅस्टल बैरक, निकायों में वाटर प्लांट की स्थापना के साथ ही पार्क निर्माण, कल्याण मंडप व गोशाला निर्माण के साथ ही बड़ी संख्या में पेयजल परियोजना शामिल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद भ्रमण का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
तीन बजकर 25 मिनट- जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज ग्राउंड में आगमन
तीन बजकर 30 मिनट- जीएसवीएस इंटर कॉलेज में कार्यक्रम स्थल पर आगमन
साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक- विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास एवं लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण आदि का कार्यक्रम।
साढ़े चार से पांच बजे तक- जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट
पांच बजकर पांच मिनट- जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज मेें आगमन व जिले से प्रस्थान।
डीएम-एसपी व विधायक ने लिया तैयारियों का जायजा
जीएसवीएस स्थित कार्यक्रम स्थल व पीजी कॉलेज स्थित हेलीपैड स्थल पर पहुंचकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी तैयारियों को दुरुस्त कराने के लिए अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया, वहीं, पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को देखा तथा कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा मेंं पूरे मनोयोग से जुट जाएं।
कोट
जिले में विकास की गति को बढ़ाने के लिए प्रशासनिक स्तर से हर क्षेत्र में प्रयास किए जा रहे हैं। 1058 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास से जहां बड़ी संख्या में लोगों की मुश्किलों को दूर करने में मदद मिलेगी, वहीं, विकास की सार्थकता भी सिद्ध होती दिखेगी।
-सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी