फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Programs will be run to make girls self-reliant

बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलेंगे कार्यक्रम

Fri, 06 Aug 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Programs will be run to make girls self-reliant
बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलेंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

महराजगंज। मिशन शक्ति के तहत एक बार फिर बालिकाओं व महिलाओं के हितों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन ने इसके लिए अगस्त से दिसंबर तक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी है। बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद आदि गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया जाएगा।

मिशन शक्ति के तहत विद्यालय न जाने वाली बालिकाओं के शत-प्रतिशत नामांकन एवं ठहराव के लिए रैलियों के आयोजन किया जाएगा। ऐसे स्थलों को चिह्नित किया जाएगा, जहां घुमंतू परिवार तथा शिक्षा से वंचित बालिकाएं रहती हैं। बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए 25 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कोर्स कराया जाएगा। सितंबर में प्रत्येक जिले की 100 महिला शिक्षिकाओं से राज्य स्तर पर संवाद स्थापित किया जाएगा। प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के माध्यम से अक्तूबर में बालिकाओं को हिंसा, यौनिक हिंसा आदि विषयों पर जानकारी दी जाएगी। नवंबर में स्वच्छता व माहवारी प्रबंधन तथा दिसंबर में जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक का पत्र प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed