{"_id":"62278c0887d064564c144dbd","slug":"programm-conduct-in-international-women-day-maharajganj-news-gkp429323891","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अहम योगदान दे रही महिलाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अहम योगदान दे रही महिलाएं’
विज्ञापन
सिसवां के कस्तूरबा गांधी माध्यमिक विद्यालय व शिवकुमार सिंह कन्या इंटर कालेज में एक निजी संगठन द?
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अहम योगदान दे रही महिलाएं’
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महिलाएं अहम योगदान दे रही हैं। विकास भवन, सदर ब्लॉक समेत स्कूल, कॉलेजो में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विकास भवन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्राग दत्त शुक्ला की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाएं, पुरूषों के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने किया। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सीडब्ल्यूसी सत्यभामा तिवारी, सरोज पांडेय, प्रधानाचार्य शशिकला सिंह, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने अपने विचारों को व्यक्त किया। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता संस्कृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नंदिता मिश्रा ने कहा कि आधुनिक समाज में महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपने मेहनत के बल पर पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर समाज निर्माण में सहयोग दे रही हैं। वैश्विक स्तर पर खेल, शिक्षा, रक्षा, सुरक्षा सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे हैं।
पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि नारी शक्ति के बिना दुनिया की कल्पना करना भी असंभव है। केएमसी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में छात्राओं ने रंगोली बनाकर पूरे परिसर को सजाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने एकांकी, गीत, गजल से दर्शकों का मन मोह लिया। प्राचार्य डॉ. भानुप्रिया ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। निचलौल विकास खंड के ग्राम हरदी में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 243 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
सदर ब्लॉक में गोष्ठी का आयोजन हुआ। खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। क्षेत्र के सिसवा अमहवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि श्रीवास्तव रही, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव रहे। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के माताओं को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का संचालन छात्रा संजना ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने कहा कि महिला दिवस इसलिए मनाया जाता है कि अभिभावकों द्वारा बालक एवं बालिकाओं में किसी प्रकार का भेद न हो। इस अवसर पर छात्रा गरिमा, निधि, पूजा, सोनी, गुड़िया, साक्षी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में निचलौल शहर के ज्ञान भारती इंटरमीडिएट कॉलेज, रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज, राम सम्मुख दास इंटरमीडिएट कॉलेज, हेरा गर्ल इंटरमीडिएट कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में भी महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया।
भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गैरुल निशा महिला महाविद्यालय गंगराई में महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सदस्य स्थायी लोक अदालत प्रियंका त्रिपाठी व प्रबंधक मोहम्मद तक्सीम ने महिला सुरक्षा पर अपने विचारों को व्यक्त किया।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अपना अहम योगदान दे रही हैं। प्रवक्ता कमलेश प्रजापति ने कहा कि महिला सुरक्षा बेहद अहम हैं, जिसके लिए शासन स्तर पर अनेक कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। इस दौरान डॉ. सतीश कुमार, ह्दयेश यादव, गिरजेश आदि मौजूद रहे। अभिनव विद्या मंदिर इंटर कालेज उदितपुर में प्रधानचार्य गोपेश्वर चौबे ने कहा कि महिलाएं वर्तमान में अबला नहीं सबला है। कार्यक्रम अधिकारी श्रीकिशुन राम ने कहा छात्रा अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करें। इस दौरान कुलभाष्कर कन्नौजिया, विपिन कुमार, मोहित आदि मौजूद रहे।
गांगी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रामरतन पीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को गोष्ठी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधक रामचंद्र यादव ने बताया कि सलोनी गौड़ बीए द्वितीय वर्ष में उच्च अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
बरगदवा। स्थानीय मुंदर प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रांगण में मंगलवार की दोपहर एसएसबी के 22वीं वाहिनी द्वारा निबंध लेखन, स्लोगन लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जेपी यादव, कृष्ण कुमार शुक्ल, नागेश्वर आदि मौजूद रहे। संवाद
सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाया गया
सिसवा बाजार। स्थानीय कस्तूरबा गांधी माध्यमिक विद्यालय व शिवकुमार सिंह कन्या इंटर कॉलेज में एक निजी संगठन द्वारा सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगाया गया। जिला समन्वयक शुभ्रा सिंह जायसवाल ने बताया कि संगठन द्वारा लड़कियों के सहूलियत के लिए विद्यालय में सेनेटरी मशीन लगाया गया है। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य कुसुम सिंह ने बालिकाओं से कहा कि सेहत के प्रति सतर्क रहे। इस दौरान पूनम मल्ल,अनुपमा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद