फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Professor Saxena was the voice of the downtrodden'

‘दबे-कुचले लोगों की आवाज थे प्रोफेसर सक्सेना’

Wed, 20 Oct 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
'Professor Saxena was the voice of the downtrodden'
नगर के सक्सेना चौक पर प्रो शिब्बन लाल सक्सेना की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करते प्रेस क्लब के पदाध? - फोटो : MAHARAJGANJ
‘दबे-कुचले लोगों की आवाज थे प्रोफेसर सक्सेना’
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
महराजगंज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भारतीय संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के खेल मैदान के पास बनी समाधि पर शिक्षकों, सिटिजन फोरम के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कि कि प्रोफेसर सक्सेना दबे-कुचले लोगों की आवाज थे।
उधर, सक्सेना चौक पर जनर्लिस्टस प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने प्रोफेसर सक्सेना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। तहसील अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि प्रोफेसर सक्सेना की वजह से इस क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जली। उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

सिटिजन फोरम के अध्यक्ष डॉ. रमेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि प्रोफेसर सक्सेना अपने व्यक्तित्व के कारण आज भी सभी के दिलों-दिमाग में हैं। श्रद्धांजलि सभा में गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह और जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि प्रोफेसर सक्सेना त्याग-तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे। समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटिजन फोरम के महासचिव विमल पांडेय एवं मीडिया प्रभारी डॉ. शांति शरण मिश्र ने कहा कि शिब्बन लाल सक्सेना देश स्तर के नेता थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन अग्रवाल, सचिव शमशुल हुदा खान, हरिकेश बहादुर सिंह, डॉ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रामप्रकाश गुप्त ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल कुमार सिंह, देवेंद्र पाठक, डॉ अशोक कुमार वर्मा, विधि नारायण यादव लेखाकार श्रवण पटेल, जावेद अली सिद्दीकी, संतोष श्रीवास्तव, संतोष पटेल, प्रणय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed