फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Problems for passengers increased due to arbitrary fare collection

Maharajganj News: मनमाना किराया वसूली से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Tue, 30 Jan 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 30 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Problems for passengers increased due to arbitrary fare collection
महराजगंज। जिले में जिस रूट पर रोडवेज की बसें नहीं चलती हैं उस रूट पर चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इससे रोजाना चालक और यात्रियों में नोकझोंक होती है। बिना ओवरलोड के गाड़ी भी नहीं बढ़ाते हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को शहर से खुटहा, पनियरा जाने वाले स्टैंड पर मिले यात्रियों ने अपना दर्द साझा किया। वहीं फरेंदा कस्बे से सिद्धार्थनगर, बृजमनगंज जाने वाले मार्ग पर यात्रियों की दुश्वारियां दिखी।
विज्ञापन

सबसे पहले महराजगंज शहर में फरेंदा रोड पर बने टैक्सी स्टैंड से खुटहा जाने के लिए रामवृक्ष प्रसाद मिले। उन्होंने बताया कि पनियरा जाना है। 30 किमी की दूरी है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए दो बार सवारी बदलनी पड़ेगी। कस्बे में अंदर तक टैंपों नहीं जाती है। इससे परेशानी होती है। वहां तक पहुंचने में 80 से 100 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। वहीं ऑटो चालक राजन ने बताया कि महंगाई इतनी है की जरूरी खर्चे व लोन की रकम चुकाने में परेशानी हो रही है। मिलने वाले किराए से ही सब कुछ होना है।
विज्ञापन

इसी तरह से बभनौली जाने के लिए हनुमानगढ़ी के पास राजेंद्र मिले। वह ऑटो का इंतजार कर रहे थे। एक ऑटो आई तो चालक ने कहा कि जब पूरी सवारी हो जाएगी तो आगे चलूंगा। राजेंद्र ने बताया कि नौ किमी दूरी का 30 रुपये किराया लगता है। इसके बाद भी ठीक से बैठने के लिए नहीं मिलता है। समस्या हो रही है, लेकिन क्या किया जाय, जब कोई सुनता ही नहीं है। इसी तरह से शहर में चौक बाजार स्टैंड पर भी यात्री परेशान रहे। 12 किमी दूरी का 30 रुपये किराया ऑटो चालक वसूल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed