{"_id":"639cb593c665aa74136ba36e","slug":"problem-solve-till-20-december-maharajganj-news-gkp461147040","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला स्तरीय समिति 20 तक करेगी केंद्र पर आपत्तियों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला स्तरीय समिति 20 तक करेगी केंद्र पर आपत्तियों का निस्तारण
विज्ञापन
जिला स्तरीय समिति 20 तक करेगी केंद्र पर आपत्तियों का निस्तारण
डीएम की अध्यक्षता वाली समिति को आपत्तियों का निस्तारण कर परिषद को भेजनी है रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए जारी की गई 115 केंद्रों की सूची पर कुल 74 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय समिति 20 दिसंबर तक करेगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 244 विद्यालय सक्रिय है। इनमें से 115 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची को सार्वजनिक करते हुए 14 दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई थी, जिसके क्रम में विभाग के पास कुल 74 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। प्राप्त आपत्तियों में धारण क्षमता, अधिक दूरी, नए केंद्र बनाने समेत अन्य कारणों को दर्शाया गया है। इनमें से नए केंद्र बनाने के लिए आधे से अधिक आपत्ति हैं। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के लिए विभागीय स्तर से प्रयास शुरू कर दिया गया है।
-------
जिला स्तरीय समिति में इन्हें किया गया है शामिल
परिषद की ओर से आपत्तियों के निस्तारण के लिए जो सात सदस्यीय समिति बनाई गई है उसमें जिलाधिकारी को अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व दो प्रधानाचार्य के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
-------
केंद्र निर्धारण पर कुल 74 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। उन्हें 20 दिसंबर तक जिला स्तरीय समिति के माध्यम से निस्तारित कराते हुए परिषद को भेजा जाएगा।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक