{"_id":"6445818ad809a4819d022aa4","slug":"problem-of-fund-to-reform-schools-maharajganj-news-c-7-1-136910-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 34 विद्यालय बदहाल, सुधार में आड़े आ रही धन की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 34 विद्यालय बदहाल, सुधार में आड़े आ रही धन की कमी
Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सात ब्लॉकों के चयनित विद्यालयों में विद्यार्थियों की स्थिति को कराया जाना है सुदृढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सात ब्लॉकों में संचालित होने वाले 34 विद्यालयों की दशा अत्यंत खराब है। उसकी स्थिति को सुधारने के लिए विभाग को 1.94 करोड़ रुपये की दरकार है। धन के न मिलन से जहां विद्यालयों की स्थिति नहीं सुधर पा रही है, वहीं, उसमें अध्ययनरत बच्चों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
परिषदीय स्कूलों की दशा को सुधारने के लिए एक तरफ कायाकल्प योजना चल रही है तो दूसरी तरफ विभागीय स्तर से भी प्रयास जारी है। जिले के सात ब्लॉकों में चयनित किए गए 34 विद्यालयों में से किसी का फर्श टूटा हुआ है, तो किसी का प्लास्टर टूट कर बिखर चुका है। कुछ विद्यालयों में खिड़की-दरवाजों का बुरा हाल है एवं छत क्षतिग्रस्त है।
ऐसे में विद्यार्थियों व शिक्षकों को भी विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थिति को सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने चिह्नित 34 विद्यालयों के लिए 1.94 करोड़ रुपये की मांग की है, मगर धन न मिलने से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
इन विद्यालयों की दशा को सुधारने का किया जाना है प्रयास
बृजमनगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेलासपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बृजमनगंज व खड़खोड़ी एवं घुघली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर व कंपोजिट स्कूल मिर्जापुर पकड़ी की दशा सुुुधारी जानी है। मिठौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेखुई द्वितीय, परसाचक गोबरही, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुईंया व नरायनपुर, नौतनवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मस्थान व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरियहवा, निपनिया व बरवां कला का नाम है। निचलौल में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय परागपुर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरहना, पनियरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उसका, बलुअहवा, हरखपुरा, चौरी व विनटोलिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेनीगंज एवं कंपोजिट स्कूल गांगी बाजार व पनियरा का नाम भी शामिल है।
इसी प्रकार सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रुद्रापुर, पड़री बुजुर्ग व घोठही एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरुतियां व रमपुरवां के साथ ही सिसवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पड़री खुर्द व बीजापार एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा गिदही, किशुनपुर व पकड़ी चौबे के नाम हैं।
कोट
जिले के 34 विद्यालयों की दशा को सुधारने के लिए कुल 1.94 करोड़ की मांग की गई है। धनराशि के मिलने के बाद सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी