फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   problams1

15 रुपये ज्यादा किराया देकर फरेंदा जा रहे यात्री

Wed, 15 Jun 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
problams1
15 रुपये ज्यादा किराया देकर फरेंदा जा रहे यात्री
विज्ञापन

रोडवेज बस मिलने में देरी से टैक्सी टेंपो से करनी पड़ती यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय बस स्टेशन से फरेंदा जाने के लिए यात्रियों को समय से रोडवेज बस नहीं मिलती है। जिससे 15 रुपया ज्यादा किराया देकर टैक्सी से यात्री सफर करने को विवश हैं। महराजगंज डिपो की फाइल में बस सुबह शाम को संचालित होती है, जबकि हकीकत में बस नहीं मिलती है। यात्रियों की समस्या के प्रति जिम्मेदार बेखबर हैं।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से फरेंदा जाने के लिए यात्रियों को अगर रोडवेज बस मिलती तो 35 रुपये किराया खर्च करना पडता, लेकिन रोडवेज बस समय से नहीं मिलने से यात्री प्राइवेट सवारी वाहनों से 50 रुपये किराया देकर फरेंदा तक सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

चेहरी के गोपाल ने बताया कि कि इन दिनो रोडवेज बस फरेंदा जाने के लिए नहीं मिल रही है। अगर बस जाती भी होगी तो उसके आने जाने का कोई समय नहीं है। किसी तरह से टैक्सी, जीप, टेंपो से यात्रा करनी पड़ती है। करहिया के मोहन ने बताया कि महराजगंज जाने के लिए सुबह बस का इंतजार किया, लेकिन जब रोडवेज बस नहीं मिली तो टेंपों से महराजगंज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
फरेंदा के लिए सुबह सात और आठ बजे बस जाती है। चालक और परिचालकों की कमी के कारण थोड़ी समस्या हो रही है। चालक परिचालक मिलते ही समस्या दूर होगी। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास जारी है।
महेंद्र पांडेय, एआरएम, महराजगंज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed