फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   priyanka gandhi told-congress does not politics of caste and religeon

जाति-धर्म की नहीं, विकास की राजनीति करती है कांग्रेस : प्रियंका गांधी

Sun, 27 Feb 2022 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi told-congress does not politics of caste and religeon
जाति-धर्म की नहीं, विकास की राजनीति करती है कांग्रेस : प्रियंका गांधी
विज्ञापन

महराजगंज। कांग्रेस जाति-धर्म की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करती है। भाजपा काम नहीं सिर्फ बातें करती हैं। बेरोगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए भाजपा की सरकार ने कुछ नहीं किया। यूपी में किसान बदहाल हैं। छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन सरकार के पास इसका समाधान नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनी तो छुट्टा पशुओं की देखभाल करने वालों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। ये बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को जिले में आयोजित जनसभा में कहीं।
प्रियंका गांधी ने पंचायत इंटर कॉलेज परतावल, फूलमनहां इंटर कॉलेज फरेंदा और महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज, बुद्धनगर, अड्डा बाजार में लोगों से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। उनकी पार्टी घोषणा पत्र में किए गए सारे वादे पूरा करेगी। युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। भाजपा धर्म और जाति के नाम पर वोट मांग रही है, क्योंकि पांच साल तक उन्होंने कुछ काम नहीं किया।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में प्रदेश के किसान परेशान हैं। उनकी फसल छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे हैं। सरकार के पास इसका समाधान नहीं है। किसान खुद फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं। परेशानी इतनी बढ़ गई है कि महिलाएं रात में खेतों की रखवाली करने पर मजबूर हो गई हैं। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, राजेश तिवारी, शरदेंदू पांडेय, राकेश गुप्ता, जमाल अहमद, बलराम, वीरेंद्र चौधरी, सदामोहन उपाध्याय, आलोक प्रसाद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह, हृदय नरायन पांडेय, हनुमान प्रसाद, डॉ. अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
रोड शो में उमड़े लोग
महराजगंज। प्रियंका गांधी ने शहर में पुलिस लाइंस से सक्सेना चौक तक रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका विरोधी दलों पर हमला किया। रोड शो की वजह से शहर में करीब घंटे भर आवागमन प्रभावित रहा।

----------
सबसे ज्यादा भाजपा पर साधा निशाना
परतावल। पंचायत इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी ने अपने 45 मिनट के संबोधन में सबसे ज्यादा हमला भाजपा पर बोला। दोपहर 12:57 बजे सभा स्थल पर पहुंचीं कांग्रेस नेता ने किसानों की समस्या, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा और कांग्रेस का एजेंडा प्रस्तुत किया। प्रियंका ने सपा की भी आलोचना की। अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed