फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Private buses carrying passengers under the guise of tour permit

Maharajganj News: टूर परमिट की आड़ में सवारियां ढो रहीं निजी बसें

Mon, 30 Dec 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Dec 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Private buses carrying passengers under the guise of tour permit
महराजगंज। काठमांडो से दिल्ली जाने वाली पर्यटक बसें सवारियां ढो रही हैं। बीते दिनों सोनौली कस्बे में एक बस सीज किया गया था। टूरिस्ट परमिट की आड़ में यह बसें धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम पर परिवहन विभाग को चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो परमिट समाप्त होने के बाद धोखा देने के लिए बस पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा लिखवा दिया जाता है। इससे पर्यटक झांसे में आ जाते हैं, जबकि ये बसें अधिकृत नहीं होती हैं। इनमें कहीं से भी किसी यात्री को बैठा लिया जाता है। उसकी सूची नहीं होती है। अधिकृत बसों में सभी यात्री सूचीबद्ध होते हैं। बीच में यात्रियों को बैठने की अनुमति नहीं होती है।
विज्ञापन

नेपाल एवं भारत सरकार ने यात्रियों को भारत से नेपाल और नेपाल से भारत ले जाने के लिए सिर्फ 12 बसों को अनुमति दी है। इसमें काठमांडों से दिल्ली चार बसें, काठमांड़ो से बनारस चार बसें और पोखरा से दिल्ली चार बसें नेपाल से मैत्री सेवा के नाम से चल रही हैं। इसी के आड़ में नेपाल पर्यटक यात्री बस के नाम से 20 से अधिक बस भारतीय दूतावास के 15 और 30 दिनों की परमिट लेकर सवारियां बैठा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed