फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Principals will be able to spend Rs 300 per month on using tablets.Search for this on Google

Maharajganj News: टैबेलेट चलाने पर प्रतिमाह 300 रुपये व्यय कर सकेंगे प्रधानाध्यापक

Tue, 21 Nov 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Principals will be able to spend Rs 300 per month on using tablets.Search for this on Google
- जिले के परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से करनी होगी सिम व रिचार्ज की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में दिए गए टैबलेट का संचालन जल्द शुरू होगा। स्कूल शिक्षा के महानिदेशक की ओर से नवंबर से मार्च तक (पांच माह) के लिए प्रति टैबलेट 300 रुपये प्रतिमाह की दर से धनराशि कंपोजिट स्कूल ग्रांट से करना होगा। यदि किसी विद्यालय पर दो टैबलेट दिए गए होंगे तो वहां प्रतिमाह 600 रुपये खर्च करने की छूट होगी।
परिषदीय शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान करने व बच्चों को भी इसके माध्यम से शिक्षा से जोड़ने के लिए लगभग सभी विद्यालयों को टैबलेट दे दिया गया है। टैबलेट पाने के बाद अभी स्कूलों की ओर से उसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है, कारण कि नेटवर्क की व्यवस्था नहीं है। स्कूलों की इस समस्या को दूर करने के लिए नवंबर से मार्च तक पांच माह के लिए प्रति टैबलेट 300 रुपये की दर से कंपोजिट स्कूल ग्रांट से मंजूरी मिली है। ऐसे में अब न सिर्फ टैबलेट चलेगा, बल्कि उसके देने संबंधी उद्देश्यों की पूर्ति होगी।
विज्ञापन

--------------------
प्रधानाध्यापकों व वरिष्ठ शिक्षकों को घर ले जाना होगा टैबलेट
विद्यालय अवधि में टैबलेट से विभागीय कार्य किया जाएगा। विद्यालय बंद हो जाने पर प्रधानाध्यापक व शिक्षक उसे साथ घर ले जाएंगे व दूसरे दिन सुबह साथ लेकर स्कूल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
जिले में अधिकांश टैबलेटों का वितरण हो चुका है। उस पर प्रत्येक माह 300 रुपये प्रति टैबलेट की दर से कंपोजिट ग्रांट से भुगतान की मंजूरी मिली है।
-श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed