{"_id":"6a160183fb9ca55c84014c9d","slug":"principals-celebrate-when-they-become-directors-eat-sweets-maharajganj-news-c-206-1-mhg1021-178034-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संचालक बनाए जाने पर प्रधानों ने जताई खुशी, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संचालक बनाए जाने पर प्रधानों ने जताई खुशी, एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पंचायतों का कार्यकाल छह माह बढ़ाए जाने और संचालक नियुक्त किए जाने पर ग्राम प्रधानों ने लक्ष्मीपुर ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और सरकार के निर्णय का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अगुवाई ग्राम प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ने से गांवों में चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं की निरंतरता बनी रहेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।प्रधानों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि लगातार गांवों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सरकार का यह निर्णय ग्रामीण विकास को नई गति देने वाला साबित होगा।
उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कार्यकाल विस्तार से पंचायतों में संचालित योजनाओं का लाभ लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, अजीजुल्ला खां, प्रभुदयाल वर्मा, रामबेलाश, जमाल कां, अर्सद खां एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने सरकार के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पंचायतों और ग्रामीण विकास के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।