फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Principal salary of the teacher on low attendance of students

छात्रों की कम उपस्थिति पर प्रधानाचार्य का रोका वेतन

Fri, 11 Jan 2019 12:48 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 11 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Principal salary of the teacher on low attendance of students
छात्रों की कम उपस्थिति पर प्रधानाचार्य का रोका वेतन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने सदर ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों का नामांकन कम मिलने पर एक प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने और अनुपस्थित मिले एक सहायक व तीन शिक्षा मित्रों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सबसे पहले कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय अमहवां पकड़ी का निरीक्षण किया। यहां बच्चों का नामांकन कम मिला। नामांकित छात्रों के सापेक्ष उपस्थिति भी काफी कम रही। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय चौपरिया का भी निरीक्षण किया। यहां सहायक अध्यापिका सरिता, शिक्षामित्र किरन, गीता, रमाकांति त्रिपाठी अनुपस्थित मिलीं। अनुपस्थित शिक्षक एवं शिक्षा मित्रों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय सरडीहा के निरीक्षण के दौरान स्कूल में रंगाई पुताई का काम पूरा नहीं मिला। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को कड़ी चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed