{"_id":"63fa5d299e249cc6e8045294","slug":"prices-of-essential-medicines-reduced-relief-to-patients-maharajganj-news-c-7-1-66575-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जरूरी दवाओं की कीमतें घटीं, मरीजों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जरूरी दवाओं की कीमतें घटीं, मरीजों को राहत
Sun, 26 Feb 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
हृदय रोग व टीबी समेत 93 बीमारियों की दवाओं के दाम 10 से 30 प्रतिशत हुए कम
महराजगंज। हृदय रोग और टीबी समेत 93 बीमारियों की दवाओं की कीमतें घट गई हैं। 10 से 30 प्रतिशत तक दवाओं के मूल्य में कमी की गई है, इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने इन दवाओं को ड्रग प्राइस कंट्रोल आर्डर की सूची में डाल दिया है। अब फार्मा कंपनियां इन दवाओं को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर नहीं बेच सकती हैं।
जानकारी के अनुसार, बीते माह केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने 93 नई दवाओं की सूची जारी की है। अब इनकी कीमत पर सरकार का नियंत्रण होगा। सरकार ने इन दवाओं की कीमत कम की है।
केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि सरकार ने जिन दवाओं के रेट कम किए है, उसमें हृदय रोग, टीबी, गैस, दर्द की दवा शामिल है। इसकी खपत लगातार बढ़ रही है। टीबी को 2025 तक देश से समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री विनय कुमार नायक ने बताया कि दवाओं की कीमत कम होने के बारे में विक्रेताओं को बैठक में जानकारी दी गई है। नया स्टाक जिनके पास है, वहां कम मूल्य पर लोगों को दवा उपलब्ध हो रही है।
तमाम औषधियों की कीमतें कम हुई है। नई दर पर मिलने वाली वाली दवाएं आने वाली हैं। इसका सीधा फायदा मरीजों को होगा। निर्धारित दर पर ही दवाओं की बिक्री की जा रही है।
-संतोष नायक, दवा विक्रेता
दवा एक पत्ता पुरानी कीमत नई कीमत रुपये में
पासरजीनामाईड 750एमजी 75 64.30
सिफिक्सिस 200 एमजी 119.90 87.20
एसायक्लोरिक 400 एमजी 153 121.20
आइक्रोफन 200 एमजी 8 6.30
पैंटाप्रजोल इंजेक्शन 55 45
आगमेटिन इंजेक्शन 156.14 125.44