फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prevention of Kala-azar

Maharajganj News: कालाजार की रोकथाम के लिए प्रशिक्षित हुए कर्मी

Tue, 16 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Prevention of Kala-azar
आशा, एएनएम और छिड़काव कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। काला जार मुख्य रूप से बालू मक्खी से होता है। इसके बचाव के लिए छिड़काव जरूरी है। ऐसे में आशा अपने क्षेत्र के सभी लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करें।
यह बातें जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी ने कही। वह सोमवार को सदर सीएचसी सभागार में आशा, एएनएम और छिड़काव कर्मचारियों को कालाजार से बचाव के लिए प्रशिक्षण दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशा क्षेत्र में भ्रमण करते समय लोगों को कालाजार के प्रति जागरूक करें। यदि दो हप्ते से अधिक बुखार आना, वजन में गिरावट होना, भूख न लगना, पेट में सूजन होना, शरीर पर चक्कते होना आदि काला जार के लक्षण हैं। इसके प्रति लोगों को जानकारी दें। इसके बचाव के विभाग की ओर से छिड़काव कराया जाता है। छिड़काव से एक दिन पूर्व ही आशा अपने क्षेत्र के सभी घर में भ्रमण कर लोगों को कमरे खाली करने के बारे में जानकारी दें। जिला सलाहकार कैलेश्वर चौधरी ने छिड़काव करने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि एक भी घर छिडकाव से बचना नहीं चाहिए। इस मौके पर डॉ. नीरज, आशा सिंधू, रिता भारती, शीला, पूनम, माया, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed