फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prevention of entry of big vehicles from 10 am to 8 pm

सुबह 10 से रात 8 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sat, 12 Jan 2019 01:11 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 12 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Prevention of entry of big vehicles from 10 am to 8 pm
सुबह 10 से रात 8 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक - फोटो : अमर उजाला
निचलौल (महराजगंज)। कस्बे में बढ़ती जा रही यातायात जाम की समस्या के निराकरण के लिए सुबह 10 से रात आठ बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय शुक्रवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा की व्यापारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मिश्रा ने व्यापारियों के साथ  बैठक की। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही कस्बे में आए दिन होने वाले जाम की समस्या के निराकरण पर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने बैठक में व्यापारियों से सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक कस्बे में बड़े वाहनों के प्रवेश रोक के संबंध में चर्चा की।  इसके बाद कस्बे में सुबह 10 से रात आठ बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक का निर्णय लिया गया। व्यापारियों से यह भी कहा गया कि वह दुकानों का सामान सड़क के किनारे नहीं रखेंगे। पुलिस ने सभी व्यापारियों से अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा। ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सहयोग मिल सके। उन्होंने व्यापारियों से वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए भी कहा। बैठक में मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया ने बृहस्पतिवार को लगने वाले बाजार के दौरान जाम का मुद्दा उठाया और उस दिन रामलीला मैदान में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराने का सुझाव दिया। इस दौरान अरुण कुमार जायसवाल, शिवनाथ मद्धेशिया, अयूब खान, श्रीचंद वर्मा, अशोक वर्मा, रामानंद जायसवाल, प्रदीप कसौधन व जनार्दन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed