{"_id":"6452b05b18db5020c808be35","slug":"presidential-candidate-in-custody-maharajganj-news-c-7-1-gkp1032-151969-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रुपये बांटने के आरोप में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रुपये बांटने के आरोप में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हिरासत में
Thu, 04 May 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 04 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। नगर पालिका नौतनवां में बुधवार रात रुपये बांटने के आरोप में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गुड्डू खान समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। चारों लोग देर रात एक-एक लाख रुपये के मुचलके छोड़ दिए गए।
उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गुड्डू खान के आवास पर भीड़ जुटी है और रुपये बांटे जा रहे हैं। इसके बाद तत्काल नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव तथा थानाध्यक्ष नौतनवां सत्य प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके भेजा गया। गुड्डू खान समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उनके आवास पर अधिक संख्या में भीड़ जुटने के आरोप में आचार संहिता के उल्लंघन में गुड्डू खान पर कार्रवाई की जा रही है। गुड्डू खान ने कहा कि नियम का पालन किया जा रहा है। बेबुनियाद शिकायत कर मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।