{"_id":"571fbe4f4f1c1b7827a91b87","slug":"prepare-for-the-development-of-social-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए तैयार करें सोशल मैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए तैयार करें सोशल मैप
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
- फोटो : मनाोज राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निचलौल ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। कहा गया कि सोशल मैप तैयार कर ग्राम विकास का खाका खींचा जाए। तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति से ही कार्य कराए जाएं।
मास्टर ट्रेनर एडीपी आरओ नित्यानन्द ने कहा कि ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में वार्षिक व दीर्घकालिक योजनाओं को तैयार किया जाए। कार्य कराने के लिए तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति जरूरी है। डीपीएम दिव्यांशु श्रीवास्तव ने सोशल मैप पर आधारित ग्राम सभा के विकास पर जोर दिया। कहा कि विकास कार्यों में ग्राम पंचायत सदस्यों की भी स्वीकृति जरूरी है। सभी ग्राम पंचायतों में विद्युत कनेक्शन अनिवार्य रूप से लेने की बात कही। हिदायत दी कि पात्रता चयन में भी पारदर्शिता बरती जाए। एडीओ पंचायत रिजवानुल्ला खां व जेई अरुणपति त्रिपाठी ने भी विकास कार्यों की बारीकियों पर चर्चा की।
प्रधान संघ अध्यक्ष विद्यासागर यादव, श्रीचन्द वर्मा, एपीओ विनय प्रताप, धर्मेन्द्र तिवारी, रामरतन यादव, मनोज प्रजापति, रामकिशोर वर्मा, गणेश शंकर वर्मा, श्रीनिवास, परमेश्वर दूबे, संतोष कुमार व पुनीत कुमार तथा कई प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।